Friday Oct 16, 2026

सशस्त्र सीमा बल की पंचम वाहिनी ने वाइब्रेंट विलेज पोलप और सीमावर्ती गांव सिमिया में  पशु चिकित्सा शिविर लगा पशुओं का इलाज किया

देवभूमि टुडे

चंपावत। SSB (सशस्त्र सीमा बल) की पंचम वाहिनी चंपावत के कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम के नेतृत्व में वाइब्रेंट विलेज पोलप और सीमावर्ती गांव सिमिया में नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर में 190 मवेशियों का इलाज किया गया। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. मीना हरीश चंद्रा ने ग्रामीणों के पशुओं की स्वास्थ्य की जांच कर उचित चिकित्सीय परामर्श दिया। स्वस्थ जीवनशैली, संतुलित आहार, स्वच्छता, मौसमी बीमारियों से बचाव एवं पशुधन प्रबंधन को लेकर जागरूक किया।

शिविर में पशुओं का इलाज करती टीम।

शिविर में 48 ग्रामीणों के 190 पशुओं का परीक्षण के साथ ही SSB ने नि:शुल्क दवाइयां वितरित की। इन कार्यक्रमों के माध्यम से SSB सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीणों के स्वास्थ्य एवं कल्याण में हाथ बंटा रहा है। कार्यक्रम में सहायक कमांडेंट समवाय प्रभारी तामली गिरधारी लाल, मुख्य आरक्षी जिलाधर यादव सहित क्षेत्र के ग्रामीण और अन्य  बल कार्मिक मौजूद थे।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.