993 रुपये बढ़ा 19 किग्रा का वाणिज्यिक सिलिंडर और 226 रुपये बढ़ा 5 किग्रा का व्यावसायिक सिलिंडर
19 किग्रा के वाणिज्यिक सिलिंडर में 6 मार्च के बाद से अब तक 1302 रुपये का इजाफा
घरेलू गैस सिलिंडर के दाम में कोई अंतर नहीं
देवभूमि टुडे
चंपावत। ईरान और इजरायल युद्ध विराम के बावजूद गैस सिलिंडर के दाम आकाश छू रहे हैं। भले ही घरेलू गैस सिलिंडरों की कीमत में वृद्धि नहीं की गई है, लेकिन वाणिज्यिक गैस सिलेंडरों की कीमतों में भारी बढ़ोत्तरी हुई है। चंपावत में व्यावसायिक सिलिंडर 30 अप्रैल को 2196 रुपये था, जो आज 1 मई से 3189 रुपये का हो गया है। 5 किग्रा का व्यावसायिक सिलिंडर 610 रुपये से बढ़कर 836.50 रुपये का हो गया है। नई कीमतें आज 1 मई से लागू हो गई हैं।

चंपावत इंडेन गैस वितरण केंद्र की अतिरिक्त जिम्मेदारी संभाल रहे लोहाघार के प्रबंधक उमेश सिंह बिष्ट ने बताया कि घरेलू गैस सिलिंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 14.2 किग्रा LPG घरेलू गैस सिलिंडर का दाम पहले की तरह 950.50 रुपये का है। वाणिज्यिक गैस सिलिंडर की कीमतों में भारी बढ़ोत्तरी से होटल-रेस्टोरेंटों में खाने-पीने के सामान की कीमतें महंगे होने का अंदेशा है।
© 2026. All Rights Reserved.