Wednesday Dec 17, 2025

लोहाघाट डायट में आयोजित महोत्सव में जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्रों ने लिया हिस्सा 

देवभूमि टुडे 

चंपावत/लोहाघाट। डायट (जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान) में हुए जनपदीय सामाजिक विज्ञान महोत्सव में जिले के . विकासखंडों के छात्र-छात्राओं ने भाषण, क्विज और मॉडल प्रदर्शनी में प्रतिभा का प्रदर्शन किया। खंड शिक्षाधिकारी घनश्याम भट्ट एवं प्रभारी प्राचार्य डॉ. एके मिश्रा ने दीप प्रज्वलन कर महोत्सव का शुभारंभ किया। जनपद समन्वयक डॉ. अनिल कुमार मिश्रा ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। 

संचालन जनपद सह समन्वयक प्रकाश चन्द्र उपाध्याय ने किया।  महोत्सव में छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण, सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक महत्व तथा समसामयिक सामाजिक मुद्दों पर आधारित माडलों का प्रदर्शन कर नवाचारी सोच पेश की। रैपिड फायर राउंड और बजर राउंड में बच्चों ने त्वरित निर्णय क्षमता और गहन ज्ञान का परिचय दिया। प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। शैलेश मटियानी राज्य उत्कृष्ट शिक्षक पुरस्कार प्राप्त प्रकाश चंद्र उपाध्याय को शॉल ओढ़ाकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। समापन सत्र में डॉ. अनिल कुमार मिश्रा ने अतिथियों, निर्णायकों, संकुल-विकासखंड समन्वयकों, मार्गदर्शक शिक्षकों तथा प्रतिभागियों के प्रति आभार जताया। साथ ही आगामी वर्षों में महोत्सव को और भव्य बनाने तथा राज्य स्तर पर चयनित प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं। निर्णायक डॉ. भूप सिंह धामी, राजीव नवोदय विद्यालय के प्राचार्य राम कुमार मिश्रा, केंद्रीय विद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता गौरव कुमार यादव रहे।  अभिलेखीकरण में महरोज मियां, प्रकाश सिंह, बी.एन. गोस्वामी, रमेश जोशी, इंद्रलाल वर्मा, गणेश दत्त पंत, मेनका वर्मा, राखी गहतोड़ी, रवीश पचौली, पूनम त्रिपाठी ने सहयोग किया।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2025. All Rights Reserved.