Wednesday Dec 17, 2025

चंपावत सूचना कार्यालय सभागार में हुई चुनाव प्रक्रिया 

चंद्रबल्लभ ओली लगातार दूसरी बार अध्यक्ष और गिरीश सिंह बिष्ट महामंत्री निर्वाचित 

देवभूमि टुडे

चंपावत। CZPA (चंपावत जिला पत्रकार एसोसिएशन) की कार्यकारिणी के निर्विरोध चुनाव हुए। निवर्तमान अध्यक्ष चंद्रबल्लभ ओली को लगातार दूसरी बार अध्यक्ष बनाया गया। जबकि गिरीश सिंह बिष्ट को महामंत्री पद का दायित्व मिला। देवेंद्र चंद देवा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विनोद चतुर्वेदी को उपाध्यक्ष, हयात राम को कनिष्ठ उपाध्यक्ष, शुभम गौड़ को सचिव, दिनेश भट्ट को कोषाध्यक्ष, मोहम्मद नवी अंसारी को संयुक्त सचिव निर्वाचित किया गया। आज 17 नवंबर को जिला सूचनाधिकारी धीरज कार्की की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। 

संरक्षक सतीश जोशी सत्तू के संचालन में चुनाव प्रक्रिया संपन हुई। नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष चंद्रबल्लभ ओली ने कहा कि जल्द ही ब्लॉक कार्यकारणी घोषित करने के साथ ही पत्रकारों के मुद्दों को लेकर आवाज उठाई जाएगी और समस्याओं को निस्तारण करना पहली प्राथमिकता रहेगी। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार गणेश दत्त पांडेय, जया पुनेठा, कुंदन बिष्ट, मनराल, जीवन बिष्ट, अर्जुन सिंह, पंकज पाठक, ललित मोहन जोशी, विनोद जोशी, कुंदन सिंह बिष्ट, राजीव मनराल, जीवन बिष्ट, नवीन भट्ट, नवी अंसारी, सुरेश उप्रेती, लक्ष्मण बिष्ट, प्रकाश भट्ट, मृदुल पाण्डे, संजय भट्ट, अर्जुन सिंह, सुरेश गड़कोटी, राहुल महर, पूजा भट्ट, हरीश पांडेय, चंद्रशेखर जोशी सहित जिलेभर के कई पत्रकार मौजूद थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2025. All Rights Reserved.