Tuesday Sep 1, 2026

सीएम धामी को काले झंडे दिखाने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया

भाजपा सरकार को महिला और दलित विरोधी बताया

देवभूमि टुडे

चंपावत/टनकपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के टनकपुर स्टेडियम के कार्यक्रम में काले झंडे दिखाने जा रहे 18 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। कुछ देर पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच गुत्थमगुत्था भी हुई। पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं को पीलीभीत चुंगी और गैस वितरण कार्यालय के पास से हिरासत में लिया गया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकती पुलिस।

कांग्रेस का कहना है कि भाजपा राज में महिलाएं असुरक्षित हैं। दलितों के साथ भेदभाव बढ़ रहा है। चीनी, दाल, तेल सहित महंगाई चरम पर है। रोजगार के अवसर छीने जा रहे हैं। आरोप लगाया कि धामी सरकार हर मोर्चे पर फेल है। काले झंडे दिखाने वालों में प्रदेश सचिव सतीश पांडेय, नीरज मिश्रा, विनोद सिंह बड़ेला, साहिल गिरी, श्याम सक्सेनना, इरशाद, आदिल, गौरव जोशी, पान सिंह रावत, अदनान, अमन, आकाश, आशिफ खान, अबरार, श्रीमन गुप्ता, शिवम मिश्रा, फैसल सिद्दकी शामिल थे।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.