चंपावत जिले के चारों ब्लॉकों में 1606 सीटों पर निर्विरोध चुनाव हुए
सिर्फ लोहाघाट की सैलपेडू ग्राम पंचायत के वार्ड मेंबर के लिए 20 नवंबर को होगा मतदान
चंपावत में 618, लोहाघाट में 270, पाटी में 517और बाराकोट ब्लॉक में 201 सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन
अब जिले की सभी ग्राम पंचायतों का गठन हो जाएगा
देवभूमि टुडे
चंपावत। चंपावत जिले के चारों विकासखंडों की ग्राम पंचायत के सदस्यों की 1702 सीटों में से 1606 सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। आज 16 नवंबर को नामांकन पत्र वापस लेने का समय समाप्त होने के ये तस्वीर सामने आई। जिला निर्वाचन विभाग (पंचस्थानी) के मुताबिक अब सिर्फ 1 वार्ड सदस्य (सेलपेडू ग्राम पंचायत) के चुनाव के लिए 20 नवंबर को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा।
नामांकन पत्रों की जांच के बाद आज 16 नवंबर को नाम वापसी के बाद स्थिति साफ हुई।
इस साल जुलाई में हुए त्रिस्तरीय पंचायती आम चुनावों में चंपावत जिले के 312 ग्राम पंचायतों में से महज 49 का ही अब तक गठन हो सका था। चंपावत जिले में 2286 ग्राम पंचायत सदस्यों में से 1702 पद खाली थे। लेकिन अब 1606 पदों के निर्विरोध चुनाव के बाद जिले की सभी ग्राम पंचायतों का गठन हो जाएगा। लोहाघाट ब्लॉक के 270, चंपावत के 618, पाटी के 517 और बाराकोट विकासखंड के 201 ग्राम पंचायत सदस्यों का निर्विरोध निर्वाचन हुआ।
© 2025. All Rights Reserved.