चंपावत के अमकड़िया में अद्वैत आश्रम मायावती के सौजन्य से आयोजित
स्वास्थ्य शिविर में परीक्षण और दवाएं बांटी गई
देवभूमि टुडे
चंपावत। अमकड़िया के राजकीय प्रथमिक विद्यालय में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 170 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। ग्राम प्रधान रेखा भट्ट के आग्रह पर अद्वैत आश्रम मायावती के सौजन्य से लगे शिविर में सर्दी, जुकाम, बुखार, पेट दर्द, सिरदर्द, दांत, आंखों की दिक्कत, नसों की बीमारी, नाक-कान-गला, हड्डी रोग, त्वचा संबंधी दिक्कत पाई गई। इन लोगों को परामर्श देने के साथ दवाएं भी वितरित की गई।
आज 29 मार्च अमकड़िया में सुबह 10 बजे से 2 बजे तक वृहद स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। दूरस्थ क्षेत्र ग्राम पंचायत अमकड़िया में पहुंची स्वास्थ्य टीम का अमकड़िया की ग्राम प्रधान रेखा भट्ट, लफड़ा के ग्राम प्रधान रूद्र सिंह महर, मटेला के प्रधान अजय नरियाल, हेत सिंह बोहरा, घनश्याम भट्ट, टीकाराम भट्ट, प्रेम बल्लभ भट्ट ने पुष्प गुच्छ एवं अंग वस्त्र भेंट कर अतिथियों का स्वागत किया।




कार्यक्रम में रेडक्रॉस समिति के चेयरमैन राजेंद्र गहतोड़ी के सहयोग से अद्वैत आश्रम मायावती स्वामी के प्रबंधक एकदेवानंद महराज, स्वामी आत्मा प्रकाशानंद महराज, डॉ. अनुज कुमार सिंह राना, डॉ. लोकेश जोशी, सतीश चंद्र पुनेठा, मनोज पुनेठा, पंकज चौड़ाकोटी, अनिल पुनेठा, मोनिका बिष्ट, जीवन राम ने 170 मरीजों का इलाज, परामर्श एंव निदान किया गया। स्वास्थ्य शिविर में नंदोला, अमकड़िया, बुड़ाखेत, लफड़ा, घुरचुम, पाली, मिरतोला, ओखलढूंगा आदि गांवों के लोगो ने हिस्सा लिया। तमाम प्रतिनिधियों ने क्षेत्र के नागरिकों से मरीजों ने अद्वैत आश्रम धर्मार्थ अस्पताल मायावती से मौजूद स्वामी सहित सभी विशेषज्ञ चिकित्सकों एंव स्टाफ द्वारा दी गई स्वास्थ्य सेवाओं के लिये आभार जताया।

© 2026. All Rights Reserved.