उत्तराखंड शासन ने पुलिस विभाग में किया बड़ा फेरबदल
देवभूमि टुडे
चंपावत/देहरादून। उत्तराखंड शासन ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। गृह सचिव शैलेश बगौली के हस्ताक्षर से जारी स्थानांतरण आदेश में 17 IPS अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है।


ऊधमसिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति कुंभार को SDRF का सेनानायक बनाया गया है। अभिसूचना के SP मणिकांत मिश्रा को नया SSP बनाया गया है। नैनीताल के SSP मंजूनाथ टीसी को 31वीं वाहिनी PAC रुद्रपुर का सेनानायक बनाया गया है। 31वीं वाहिनी PAC रुद्रपुर के सेनानायक देवेंद्र पींचा को पौड़ी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। SDRF के सेनानायक अर्पण यदुवंशी को नैनीताल का SSP, टिहरी की SSP श्वेता चौबे को IRB द्वितीय का सेनानायक, CID सेक्टर देहरादून के SP अमित श्रीवास्तव प्रथम को अभिसूचना इकाई का SP बनाया गया है। पुलिस मुख्यालय में तैनात अमित श्रीवास्तव द्वितीय को चमोली के SP की जिम्मेदारी दी गई है। 46वीं वाहिनी PAC रुद्रपुर के सेनानायक पंकज भट्ट को IRB प्रथम बेलपड़ाव का सेनानायक, IRB द्वितीय के सेनानायक विशाखा अशोक भदाणे को पुलिस मुख्यालय का SP बनाया गया है। पौड़ी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार को सुरक्षा अभिसूचना मुख्यालय का SP, बागेश्वर के पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मेहरा को पुलिस मुख्यालय में SP और सुरक्षा अभिसूचना मुख्यालय की SP सरिता डोभाल को टिहरी का SSP बनाया गया है। बैलपड़ाव IRB प्रथम के सेनानायक हरीश वर्मा को PAC की 46वी वाहिनी रुद्रपुर का सेनानायक, चमोली के SP सुरजीत पंवार को पुलिस मुख्यालय का SP, यातायात निदेशालय के ASP शाहजहां जावेद खान को फायर सर्विस का SP और नैनीताल नगर के SP जगदीश चंद्र को बागेश्वर का SP बनाया गया है।
© 2026. All Rights Reserved.