Monday Dec 8, 2025

चंपावत में 633, लोहाघाट में 276, पाटी में 540 और बाराकोट ब्लॉक में 218 पर्चे भरे गए 

चंपावत जिले के 1702 ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए वोटिंग 20 नवंबर को 

देवभूमि टुडे 

चंपावत। ग्राम पंचायत के सदस्यों की 1702 सीटों के लिए 1667 नामांकन पत्र भरे गए। इन सीटों के लिए उप चुनाव 20 नवंबर को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। नामांकन पत्रों की जांच के बाद कल 16 नवंबर को नाम वापसी व चुनाव निशानों का आवंटन होगा।

 

इस साल जुलाई में हुए त्रिस्तरीय पंचायती आम चुनावों में चंपावत जिले के 312 ग्राम पंचायतों में से महज 49 का ही अब तक गठन हो सका था। चंपावत जिले में 2286 ग्राम पंचायत सदस्यों में से 1702 पद खाली हैं। इन पदों के लिए कुल 1667 पर्चे दाखिल हुए। लोहाघाट ब्लॉक की 288 सीटों के लिए 276, चंपावत की 639 सीटों के लिए 633, पाटी की 556 में से 540 और बाराकोट विकासखंड की 219 ग्राम पंचायत सदस्यों की सीटों के लिए 218 नामांकन पत्र भरे गए।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2025. All Rights Reserved.