जनजातीय गौरव के नायक बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर खिरद्वारी में बहुद्देशीय शिविर
सरकारी योजनाओं का लाभ ग्रामीणों तक पहुंचाएं: डीएम मनीष कुमार
देवभूमि टुडे
चंपावत। जनजातीय गौरव के नायक बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती (जनजातीय गौरव दिवस) पर चंपावत के राजकीय प्राथमिक विद्यालय खिरद्वारी में राजि जनजाति के लोगों के लिए आयोजित बहुद्देशीय शिविर में व्यापक स्तर पर जन सेवाएं दी गईं। इस मौके पर डीएम मनीष कुमार ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के साथ जल्द समाधान का भरोसा दिलाया। शिविर में आधार सेवाएं, यूसीसी पंजीकरण सहित अन्य डिजिटल सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।
होम्योपैथी विभाग ने 50 से अधिक ग्रामीणों की जांच कर दवा दी गई। आयुर्वेदिक एवं यूनानी विभाग ने 45 से अधिक ग्रामीणों का स्वास्थ्य लाभ प्रदान किया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से पल्स अनीमिया महा अभियान के तहत 35 से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग कर उपचार किया गया। दिव्यांग लोगों को दिव्यांगता प्रमाणपत्र भी दिए गए। पशुपालन विभाग ने 30 पशुपालकों को योजनाओं का लाभ दिया गया।



स्कूली बच्चों द्वारा निकाली गई बिरसा मुंडा जयंती पर डीएम मनीष कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। डीएम मनीष कुमार ने भू-कटाव रोकने के लिए नदी चैनलाइजेशन, कृषि, पशुपालन,उद्यान और अन्य विभागों को ग्रामीणों को अधिक से अधिक लाभ पहुंचाने के लिए कार्य करने के निर्देश दिए। शिविर में भारती, रेखा, रेनू सहित अन्य लाभार्थियों को पोषण किट एवं महालक्ष्मी किट वितरित की गईं। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत धना देवी सहित अन्य पात्रों को घरों की चाबियां सौंपी गईं। ग्राम प्रधान निशा सामंत ने ग्रामीणों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में ज्येष्ठ उप प्रमुख पंडित भुवन पांडेय पूर्णागिरि मंदिर समिति के अध्यक्ष पंडित किशन तिवारी, विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार, पूरन महरा, सुंदर बोरा, गुमान बोरा, नवीन चौहान, राकेश बोरा, गिरीश खर्कवाल, अपर परियोजना निदेशक विमी जोशी, सीवीओ डॉ. वसुंधरा गब्र्याल आदि लोग बड़ी संख्या में मौजूद थे।




© 2025. All Rights Reserved.