चंपावत में दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता संपन्न
संस्कृत नाट्य स्पर्धा, श्लोक उच्चारण और समूह गान प्रतियोगिता में जीआईसी दियारतोली रहा नंबर वन
देवभूमि टुडे
चंपावत। चंपावत ऑडिटोरियम हॉल में हुए दो दिनी चंपावत ब्लॉक स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता संपन्न हुई। आज 15 नवंबर को दूसरे दिन विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, संस्कृत स्पर्धा जिला संयोजक वेद प्रकाश पंत, सल्ली की क्षेत्र पंचायत सदस्य दीपा जोशी, खंड शिक्षाधिकारी राधे श्याम खर्कवाल और प्रधानाचार्य उमेद सिंह बिष्ट ने प्रतियोगिता का समापन किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।



संस्कृत नाट्य स्पर्धा में जीआईसी दियारतोली, जीआईसी चंपावत क्रमश पहले दो स्थान पर रहे। संस्कृत श्लोक उच्चारण में जीआईसी दियारतोली की संगीता जोशी, चंपावत कूर्मांचल एंग्लो संस्कृत महाविद्यालय के भावेश जोशी, जीआईसी सिप्टी के सूरज सिंह रैंसवाल, समूह गान प्रतियोगिता में जीआईसी दियारतोली, कूर्मांचल संस्कृत विद्यालय, विवेकानंद विद्या मंदिर, वाद-विवाद प्रतियोगिता में कूर्मांचल संस्कृत महाविद्यालय, जीआईसी दियारतोली, विवेकानंद विद्या मंदिर, वरिष्ठ वर्ग की आशु भाषण प्रतियोगिता में कूर्मांचल संस्कृत विद्यालय के भावेश जोशी, जीआईसी दियारतोली के अभिषेक जोशी, विवेकानंद विद्या मंदिर चंपावत के सागर पांडेय क्रमश: पहले तीन स्थानों पर रहे।
निर्णायक संस्कृत महाविद्यालय के प्रधानाचार्य बसंत बल्लभ पांडेय, पंकज पांडेय, नवीन जोशी, नवीन पुनेठा, नीरज जोशी, बीना जोशी और जीवन जोशी थे। शिक्षक जगदीश जोशी के संचालन में हुए कार्यक्रम में मुख्य आयोजक समन्वयक
जीआईसी तामली के प्रधानाचार्य कमल जोशी, प्रधानाचार्य उमेद सिंह बिष्ट, संस्कृत विद्यालय के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य उमा शंकर जोशी, लक्ष्मी गहतोड़ी, डॉ. हरि शंकर गहतोड़ी, इंदुवर जोशी, सामश्रवा आर्य आदि मौजूद थे।



© 2025. All Rights Reserved.