चंपावत जिले में न्यायिक कार्यों से विरत रहे अधिवक्ता
देहरादून में नए कोर्ट परिसर में चैंबर के निर्माण की अधिवक्ताओं की मांग का कर रहे समर्थन
देवभूमि टुडे
चंपावत। देहरादून में बीते 5 दिनों से आंदोलन कर रहे अधिवक्ताओं को चंपावत बार संघ का भी समर्थन मिला है। आज 15 नवंबर को चंपावत जिले की सभी अदालतों में वकील न्यायिक कार्यों से विरत रहे। बार संघ ने इस संबंध में बाकायदा एक प्रस्ताव पारित किया है।

देहरादून में नए कोर्ट परिसर में चैंबर के निर्माण की अधिवक्ता मांग कर रहे हैं। चैंबर नहीं बनने से वकील परेशान हैं। वकीलों का आरोप है कि सरकार इस मामले में अनसुनी कर रही है। इस वजह से नाराज वकीलों ने आज 15 नवंबर को प्रदेशव्यापी हड़ताल की है। इसी क्रम में चंपावत में जिला अधिवक्ता संघ भी न्यायिक कार्यों से विरत रहा। जिला बार संघ के अध्यक्ष राम सिंह बिष्ट, अशोक चौधरी, गुनानंद थवाल, मृदुल मौनी अमित गड़कोटी, गिरीश राय, हरीश चंद्र उप्रेती, पीएस पाटनी, एसडी ओझा, सुरेश चंद्र जोशी, राजेंद्र सिंह रंसवाल, धर्मेंद्र सिंह अधिकारी, लोकमान सिंह अधिकारी, सुनील खर्कवाल, पवन ज्योति मनराल, प्रेम सिंह अधिकारी, मनोज कुमार राय सहित कई अधिवक्ता मौजूद थे।


© 2025. All Rights Reserved.