Wednesday Dec 17, 2025

'नशा हटाओ-जीवन बचाओ' के अंतर्गत चंपावत में बाल दिवस पर कार्यक्रम 

देवभूमि टुडे 

चंपावत। 'नशा हटाओ-जीवन बचाओ' के संयोजक GIC सिप्टी के प्रवक्ता सामश्रवा आर्य, डॉ. हरिशंकर गहतोड़ी और नवल किशोर तिवारी ने बच्चों को उनके अधिकारों, शिक्षा और उनके विकास के प्रति जागरूक किया। देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने बताया कि अच्छी शिक्षा और अच्छे संस्कार बच्चों के व्यक्तित्व का चहुंमुखी विकास करने के साथ ही उनके उज्जवल भविष्य में बड़ी भूमिका निभाते हैं।  

शिक्षक आर्य ने बताया कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू बच्चों से बहुत स्नेह रखा करते थे। वे देश के भविष्य बच्चों को बुराइयों से बचने और जीवन में हमेशा परस्पर सहयोग कर प्रफुल्लित रहने को प्रेरित किया करते थे। इसलिए हमें भी उनसे प्रेरित होकर बुराइयों और नशे की बुरी आदतों का अपने जीवन से बहिष्कार कर देना चाहिए। 

कई स्कूली बच्चों ने बुराइयों से दूर रहने का संकल्प लिया। 14 नवंबर को बाल दिवस पर राजकीय प्रेक्षागृह में हुए कार्यक्रम में राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य डॉ. बीसी जोशी, लक्ष्मी गहतोड़ी, सोनी भट्ट, चंद्रावती, जगदीश जोशी, हीराबल्लभ पांडेय, नवीन पुनेठा, नीरज जोशी आदि मौजूद थे। 




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2025. All Rights Reserved.