अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. धनंजय पाठक ने चंपावत कोतवाली में तहरीर दी
बाजार चौकी के प्रभारी प्रदीप जोशी करेंगे मामले की जांच
देवभूमि टुडे
चंपावत। मेरे पांव में दर्द हैं। मेरा मेडिकल बना दो। चंपावत जिला अस्पताल के डॉक्टर से पहले गुजारिश की। फिर दबाव डाला और फिर अभद्रता की। ये आरोप एक शिक्षिका पर है। नौबत यहां तक आ गई कि मजबूर होकर चिकित्सक को कोतवाली में तहरीर देनी पड़ी। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जिला अस्पताल के अस्थिरोग विशेषज्ञ डॉ. धनंजय पाठक ने बताया कि आज 30 अप्रैल को एक शिक्षिक पांव में दर्द की शिकायत करने लगी। दो हफ्ते का मेडिकल के लिए दबाव डालने लगी। डॉ. पाठक के मुताबिक महिला फिट लग रही थी, ऐसे में मेडिकल बनाना संभव नहीं था। आरोप है कि इससे नाराज हो शिक्षिका और उनके साथ आए पति अभद्रता पर उतारू हो गए। बताया गया कि शिक्षिका ने इससे पूर्व लोहाघाट अस्पताल में भी अभद्रता की थी। इस बर्ताव से क्षुब्ध जिला अस्पताल के अस्थि रोग विशेषज्ञ ने चंपावत कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाल बीएस बिष्ट ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। बाजार चौकी के प्रभारी प्रदीप जोशी जांच अधिकारी बनाए गए हैं।
© 2026. All Rights Reserved.