Tuesday Dec 16, 2025

बिहार में रिकॉर्ड जीत से गदगद BJP 

चंपावत मोटर स्टेशन रोड पर हुई आतिशबाजी 

देवभूमि टुडे 

चंपावत। बिहार में NDA (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) की रिकॉर्ड जीत हुई है। BlJP ने इस जीत का जश्र उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्वाचन क्षेत्र चंपावत में भी जमकर मनाया। BJP  जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत के नेतृत्व में चंपावत मोटर स्टेशन रोड में आतिशबाजी हुई। इस जीत को BJP और उनके सहयोगियों पर जनता के विश्वास की जीत बताया गया। 

जश्र मनाने वालों में उत्तराखंड वन एवं पर्यावरण सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष श्याम नारायण पांडेय, ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा, प्रकाश बिनवाल, आनंद अधिकारी, विकास साह  विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, मंडल अध्यक्ष सुनील पुनेठा, कृष्णानंद जोशी, सभासद प्रेमा चिल्कोटी, मणिप्रभा तिवारी, सूरज प्रहरी सहित बड़ी संख्या में BJP कार्यकर्ता शामिल थे। 243 सीटों वाली बिहार विधानसभा में NDA करीब 200 सीटों पर जीत की राह पर है। 2005 से लगातार पांचवी बार जनता दल यूनाइटेड के नेतृत्व में वहां सरकार बन रही है।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2025. All Rights Reserved.