Sunday Jun 21, 2026

लोहाघाट क्षेत्र में बीमार गाय के पेट में घुस गया था लोहे का खूंटा

फायर स्टेशन की टीम और पशु चिकित्सक की मदद से बची जान

देवभूमि टुडे

चंपावत/लोहाघाट। समय पर मिली मदद से एक गाय की जान बच गई।लोहाघाट क्षेत्र में बीमार गाय के पेट में लोहे का खूंटा घुस गया था। बाद में पशु अस्पताल में गाय का इलाज हुआ। और अब गाय की हालत खतरे से बाहर है।

रेस्क्यू।

लोहाघार तहसील परिसर के निकट एक बीमार गाय के पेट में 22 अप्रैल को लोहे का खूंटा घुस गया था। जिससे गाय बुरी तरह से दर्द से कराह रही थी। सूचना मिलने पर फौरन मौके पर पहुंची फायर स्टेशन की टीम ने पशु चिकित्सक की देखरेख में सावधानीपूर्वक गाय को रेस्क्यू कर उसके पेट में घुसे लोहे के खूंटे को निकाला। बाद में पशु चिकित्सक ने मौके पर ही गाय का उपचार किया। इलाज के बाद गाय की हालत में सुधार हुआ।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.