Wednesday Aug 5, 2026

चंपावत और लोहाघाट क्षेत्र में पुलिस की कार्रवाई

देवभूमि टुडे

चंपावत/लोहाघाट। लोहाघाट पुलिस ने आज 22 अप्रैल को लोहाघाट क्षेत्र में शराब पीकर कैंटर चला रहे एक चालक के खिलाफ कार्रवाई की है। कैंटर चालक दिनेश चंद्र चौबे निवासी चौबे गांव लोहाघाट को गिरफ्तार कर कैंटर को सीज़ किया गया। DL (ड्राइविंग लाइसेंस) निरस्तीकरण की कार्यवाही की जा रही है। पुलिस टीम में अपर उप निरीक्षक धर्मेंद्र प्रसाद, कांस्टेबल अनिल शर्मा और भारत भूषण शामिल थे।

 

वहीं इससे पूर्व 21 अप्रैल को चंपावत क्षेत्र में नियमों का उल्लंघन करते हुए 2 वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई है। यातायात प्रभारी निरीक्षक महेश प्रसाद ने मुड़ियानी में की जा रही वाहन चेकिंग के दौरान दो लोग शराब पीकर वाहन चलाते पकड़े गए। स्कूटी चालक बबलू सिंह निवासी ग्राम पचनई और बाइक चालक सुंदर सिंह निवासी ग्राम पचनई चंपावत को गिरफ्तार करने के साथ ही दोनों वाहनों को सीज किया गया है। पुलिस के मुताबिक दोनों चालकों के DL के निरस्तीकरण की कार्रवाई की है।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.