Sunday Jun 21, 2026

टनकपुर क्षेत्र में एक दुकान में काम करने वाली 2 महिलाओं के साथ जबरन संबंध बनाने का है आरोप

देवभूमि टुडे

चंपावत/टनकपुर। दुष्कर्म के आरोपी टनकपुर क्षेत्र के जूता-चप्पल दुकानदार को अदालत ने रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

आरोपी दुकानदार शहंशाह।

आरोपी दुकानदार शहंशाह (50) निवासी मस्जिद कॉलोनी टनकपुर पर अपनी दुकान में काम करने वाली दो महिलाओं से जबरन संबंध बनाने का आरोप लगा है। तहरीर मिलने पर पुलिस ने आरोपी दुकानदार के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 64 और 351 (3) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आज 21 अप्रैल को आरोपी को कोर्ट में पेश किया। CJM कोर्ट ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया। आरोपी को पिथौरागढ़ जेल भेज दिया गया।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.