Wednesday Dec 17, 2025

चंपावत जिले के 1702 ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए वोटिंग 20 नवंबर को 

पहले टिन 37% सीटों के लिए ही नामांकन हुए 

देवभूमि टुडे 

चंपावत। ग्राम पंचायत के सदस्यों के रिक्त पदों पर आज 14 नवंबर को नामांकन का अंतिम दिन है। नामांकन प्रक्रिया कल 13 नवंबर से चंपावत जिले की सभी चारों विकासखंड मुख्यालयों में शुरू हुई थी। इन सीटों के लिए उप चुनाव 20 नवंबर को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। नामांकन पत्रों की जांच कल 15 नवंबर, नाम वापसी 16 नवंबर व चुनाव निशानों का आवंटन 16 नवंबर को होगा। 

 

इस साल जुलाई में हुए त्रिस्तरीय पंचायती आम चुनावों में चंपावत जिले के 312 ग्राम पंचायतों में से महज 49 का ही अब तक गठन हो सका था। चंपावत जिले में 2286 ग्राम पंचायत सदस्यों में से 1702 पद खाली हैं। चंपावत ब्लॉक की 639, पाटी की 556, लोहाघाट की 288 और बाराकोट विकासखंड की 219 ग्राम पंचायत सदस्यों की सीटों के लिए उप चुनाव होना है। अब तक इनमें से 37% सीटों के लिए ही नामांकन हुए हैं।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2025. All Rights Reserved.