आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए पूर्ण मनोभाव से काम करें महिलाएं: वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष शांति मेहरा
संकल्प अभियान के तहत टनकपुर में BJP का महिला सम्मेलन आयोजित
देवभूमि टुडे
चंपावत/टनकपुर। वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष शांति मेहरा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से तरक्की कर रहा है। आज 13 नवंबर को टनकपुर में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत भाजपा महिला मोर्चा के महिला सम्मेलन में मुख्य वक्ता मेहरा ने कहा कि भारत आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर है। भारत को आत्मनिर्भर बनाने के PM के संकल्प में महिलाओं का विशेष योगदान है।

नगर पालिका सभागार में महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सुनीता मुरारी की अध्यक्षता तथा संयोजक सरोज चंद के संचालन में हुए महिला सम्मेलन कार्यक्रम का श्रीगणेश दीप प्रज्वलित कर किया। वक्ताओं ने कहा कि CM पुष्कर सिंह धामी भी उत्तराखंड को आत्मनिर्भर और देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने के लिए लगातर मेहनत कर रहे हैं। कहा गया कि इस संकल्प अभियान में मातृशक्ति से आह्वान किया गया कि सभी लोग आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए पूर्ण मनोभाव से काम करेंगे और विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करेंगे। सम्मेलन में गीता चंद, पूनम अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष तुलसी कुवंर ने भी विचार रखे। सम्मेलन में महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष अनीता यादव, जिला महामंत्री रेखा देवी, बबीता गोस्वामी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष पुष्पा विश्वकर्मा, रीता कलखुड़िया, हंसा जोशी, नीलम कश्यप, ममता गंगवार, रुचि वर्मा, सुनीता देवी आदि मौजूद थे।
© 2026. All Rights Reserved.