Saturday Sep 19, 2026

शिक्षा विभाग ने आज शाम जारी किया पत्र

देवभूमि टुडे

चंपावत। चंपावत जिले के 15 शिक्षकों को शिक्षक दिवस पर तैनाती का तोहफा मिला है। उन्हें आज 5 सितंबर को नियुक्ति पत्र जारी कर दिया गया। मुख्य शिक्षधिकारी मान सिंह ने ये आदेश जारी किए।

पिछले साल अक्टूबर में एलटी शिक्षकों की तैनाती के बाद चंपावत जिले में कई अतिथि शिक्षकों की सेवा प्रभावित हुई थी। मगर पिछले माह जिले से कई एलटी शिक्षकों के स्थानांतरण से रिक्त हुए पदों के चलते अतिथि शिक्षकों को फिर से समायोजित किया गया। इसके लिए अतिथि शिक्षकों ने मुख्य शिक्षाधिकारी कार्यालय में प्रत्यावेदन किया था।

 

समायोजन को लेकर माध्यमिक अतिथि शिक्षक एसोसिएशन ने आज सुबह CEO को पत्र भी भेजा था। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष चंचल सिंह कुंवर ने बताया कि कला में 4, व्यायाम में, 2, सामाजिक विज्ञान में 1,  विज्ञान में 2 सहित कुल 15 अतिथि शिक्षकों की बहाली हुई है।

वहीं आज शनिवार को लोहाघाट के विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने शिक्षाधिकारी से बात कर जल्द से जल्द अतिथि शिक्षकों की बहाली का आग्रह किया था। बहरहाल आज शाम अतिथि शिक्षकों की बहाली होने से उन्हें राहत मिली है। शिक्षकों ने अपने संगठन, मुख्य शिक्षाधिकारी एवं लोहाघाट के विधायक का ओभार जताया है।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.