SSB की ओर से नेपाल सीमा से लगे तामली में आयोजित 15 दिनी प्रशिक्षण संपन्न
महिलाओं के कौशल विकास, स्वरोजगार एवं ग्रामीण आर्थिक मजबूती के दृष्टिगत उपयोगी है प्रशिक्षण कार्यक्रम: कार्यवाहक कमांडेंट आशीष कुमार पांडेय
देवभूमि टुडे
चंपावत/तल्लादेश। SSB की पंचम वाहिनी के कार्यवाहक कमांडेंट द्वितीय कमान अधिकारी आशीष कुमार पांडेय के नेतृत्व में नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत वाइब्रेंट ग्राम तामली में आयोजित 15 दिवसीय सॉफ्ट टॉयज (टेडी बियर) निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ। कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम महिलाओं को कौशल विकास, स्वरोजगार एवं ग्रामीण आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने के मौके प्रदान करते हैं। 30 अक्टूबर से शुरू 15 दिनी प्रशिक्षण में 20 महिलाओं ने ट्रेनिंग ली। सफलतापूर्वक प्रशिक्षण संपन्न करने वाली महिलाओं को प्रमाणपत्र भी दिए गए।



कार्यवाहक कमांडेंट आशीष कुमार पांडेय ने प्रतिभागियों से प्रशिक्षण में सीखे गए कौशल का उपयोग स्वरोजगार के रूप में करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सशस्त्र सीमा बल सीमा सुरक्षा के साथ-साथ सीमावर्ती क्षेत्रों के सामाजिक एवं आर्थिक विकास के लिए भी प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में वाहिनी द्वारा विभिन्न जनकल्याणकारी एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं तथा जनजातीय गौरव पखवाड़ा 2026 के अंतर्गत जनजातीय संस्कृति, परंपराओं एवं श्री अन्न के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा रही है।
कार्यक्रम में मौजूद थे ये लोग:
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि देवेंद्र जोशी, ग्राम प्रधान पूर्व प्रधार प्रलाद सिंह, माह सिंह, तामली के समवाय प्रभारी उप निरीक्षक हुकुम चंद, महिला जनजाति सेवा समिति, खटीमा के सचिव सुरेश सिंह, मास्टर ट्रेनर कंचन बोरा, बबीता उरियाल सहित 20 प्रशिक्षु एवं स्थानीय लोग।
© 2026. All Rights Reserved.