Sunday Mar 22, 2026

टनकपुर के व्यापारी ओली कुछ समय से बीमार थे 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनके आवास जाकर मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाया 

देवभूमि टुडे 

चंपावत/टनकपुर। टनकपुर के सीमेंट रोड निवासी युवा व्यापारी अंकुर ओली (38) का बुधवार की रात निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थे। उनका अंतिम संस्कार आज 13 नवंबर को शारदा घाट में किया गया। 

अंकुर ओली। (फाइल फोटो)

 

 

निधन पर व्यापारियों और सामाजिक, राजनीतिक संगठनों से जुडे लोगों ने गहरा शोक जताया है। आज 13 नवंबर को टनकपुर के दौरे में आए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनके आवास जाकर मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाया।  निधन पर पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल, नगर पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री शिवराज कठायत, BJP के पूर्व जिलाध्यक्ष दीपक पाठक, धर्मानंद पांडेय, रोहिताश अग्रवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष वैभव अग्रवाल, पवन पांडेय आदि ने शोक जताया है।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.