Tuesday May 12, 2026

मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य चंपावत सहित उत्तराखंड में आज से 24 अप्रैल तक

25 से 24 मई तक घर-घर जाकर प्रगणक करेंगे सर्वे

देवभूमि टुडे

चंपावत। भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण- मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य चंपावत सहित उत्तराखंड में आज 10 अप्रैल से शुरू हो रहा है। आज से नागरिकों को स्व गणना (Self Enumeration) की सुविधा मिलेगी। स्व गणना 24 अप्रैल तक की जा सकेगी। DM मनीष कुमार ने बताया कि इस बार भारत सरकार ने नागरिकों को ऑनलाइन माध्यम से स्वयं अपनी जानकारी दर्ज करने की सुविधा दी है। जबकि 25 अप्रैल 24 मई तक प्रगणक घर-घर जाकर आंकड़े जुटाएंगे।

DM मनीष कुमार।

स्व गणना के इच्छुक नागरिक https://se.census.gov.in पोर्टल पर जाकर राज्य का चयन, कैप्चा भरकर पंजीकरण, मोबाइल नंबर एवं OTP सत्यापन, जिला एवं पिन कोड की जानकारी, मानचित्र पर निवास स्थान का चयन तथा प्रश्नावली भरकर अपनी जानकारी सबमिट कर सकते हैं। इसके उपरांत प्राप्त SE-ID को सुरक्षित रखना आवश्यक होगा। जब प्रगणक घर-घर पहुंचेंगे, तब नागरिकों को अपनी SE-ID दिखानी होगी। ताकि भरी गई जानकारी का सत्यापन किया जा सके। जो नागिक स्व-गणना नहीं कर पाएंगे, उनकी जानकारी प्रगणकों की ओर से एकत्र की जाएगी।

DM ने नागरिकों, जन प्रतिनिधियों एवं प्रबुद्धजनों से इस राष्ट्रीय अभियान में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है। जनगणना से प्राप्त आंकड़े ही भविष्य की जनकल्याणकारी योजनाओं, संसाधनों के उचित वितरण तथा समग्र विकास की आधारशिला होते हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से सही एवं पूर्ण जानकारी देकर इस महत्वपूर्ण कार्य में सहयोग करने की अपील की है।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.