पूरा करेंगे पार्टी का मिशन: चिराग फर्त्याल चंपावत, लोहाघाट, टनकपुर, बनबसा में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
देवभूमि टुडे
चंपावत/लोहाघाट। कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनने के बाद चिराग फर्त्याल आज 13 नवंबर को जिले के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से मिले। इस दौरान उनका नवागत कांग्रेस जिलाध्यक्ष चिराग फर्त्याल का बनबसा, टनकपुर, चंपावत एवं लोहाघाट पहुंचने पर माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। कई जगह ढोल-नगाड़ों के साथ भी रैली निकाली गई। नव नियुक्त जिलाध्यक्ष ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें जो दायित्व दिया है, उसे वे जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी से निभाएंगे। संगठन को मजबूत कर 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का परचम लहराने में कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।
चंपावत के मुड़ियानी में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष नाथ सिंह बोहरा की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में स्वागत किया। इस दौरान पूर्व दर्जा मंत्री निर्मला गहतोड़ी, एडवोकेट श्याम कार्की, प्रमोद बड़ेला, बसंत जोशी, संदीप रावत, मनीष भट्ट, राज गिरी, विमल पांडे, मनीष महर, दीपक रैंसवाल, विजय कार्की, नरेश जोशी, एलएम देव, रामू पालीवाल, हरीश पालीवाल, धीरज गिरी आदि मौजूद थे। चिराग फर्त्याल ने कांग्रेस के निवर्तमान जिलाध्यक्ष पूरन सिंह कठायत के आवास जाकर आशीर्वाद लिया।

लोहाघाट में हुए कार्यक्रम में आनंद सिंह माहरा, रजत वर्मा, शैलेंद्र राय, होशियार सिंह बोहरा, उमेश कालाकोटी, कमल कालाकोटी, जितेंद्र साह, जहीर कुरैशी, अनिल पांडेय, दिनेश ढेक, अजय गोरखा, जमन सिंह बोहरा, रंजीत अधिकारी, लोकेश पांडेय, विनोद कोठारी, नवीन करायत, प्रकाश राय, केदार सिंह माहरा, हरीश राय, सुंदरी देवी, चचंला देवी, सीमा फर्त्याल, सुनीता माहरा, विनिता माहरा, रेखा करायत, गोविंद करायत, मंजू करायत, नारायणी देवी, लक्ष्मी देवी, विमला ढेक, सुनीता ढेक, महेंद्र सिंह, सरिता देवी आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
उधर टनकपुर में पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल के नेतृत्व में नव नियुक्त जिलाध्यक्ष का स्वागत हुआ। बनबसा में कांग्रेस प्रदेश सचिव आनंद मेहरा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वागत करते हुए कहा कि चिराग फर्त्याल के नेतृत्व में चंपावत जिला कांग्रेस को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। इस मौके पर अब्दुल नाजिम, इरशाद, बिलाल, साहिल हुसैन, रिजवान हुसैन, नरेश, उमेश, रंजीत, संदेश, प्रदीप, भवन, संतोष, रिहान, जुबेर, महेंद्र लाल गुप्ता आदि मौजूद थे।

© 2026. All Rights Reserved.