राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन एवं दीनदयाल जन आजीविका योजना-शहरी के तहत इस कार्यक्रम का आयोजन
देवभूमि टुडे
चंपावत। राज्य स्थापना की रजत जयंती के मौके पर नगर पालिका ने नगर क्षेत्र की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के सम्मान और सशक्तीकरण के लिए आज 13 नवंबर को सशक्त नारी उत्सव कार्यक्रम हुआ। दीनदयाल पार्क में नगर पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय, अधिशासी अधिकारी भरत त्रिपाठी, सभासद रोहित बिष्ट, गौरव कलौनी ने कार्यक्रम का श्रीगणेश किया।पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय ने बताया कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और विभाग की ओर से उनको हर सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।

नगर पालिका की ओर से DJAY-S (दीनदयाल अंत्योदय राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन एवं दीनदयाल जन आजीविका योजना-शहरी) के तहत इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महिलाओं के व्यक्तित्व विकास एवं प्रोत्साहन के लिए विभिन्न खेल-कुर्सी दौड़, नीबू चम्मच दौड़, पैर बांध दौड़, गुब्बारा फुलाना गेम, सुई धागा दौड़, रूमाल, गिलास पकड़ो गेम, पिलो गेम आदि खेलों सहित कई प्रतियोगिताएं हुई। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया।
सिटी मैनेजर महेश चौहान के संचालन में हुए कार्यक्रम में सभासद प्रेमा चिल्कोटी, मणिप्रभा तिवारी, गौरव कालोनी, दिनेश बर्दोला सामाजिक कार्यकर्ता सूरज प्रहरी, सनी वर्मा, जगदीश लाल साह, प्रदीप भट्ट के अलावा स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं ने हिस्सा लिया।

© 2025. All Rights Reserved.