Wednesday May 6, 2026

चंपावत के प्रबंधक दयाल सिंह रावत का एकाएक सेहत बिगड़ने से निधन

देवभूमि टुडे

चंपावत। कुमाऊं मंडल विकास निगम की चंपावत गैस एजेंसी के प्रबंधक दयाल सिंह रावत का आज सोमवार शाम अंतिम संस्कार कर दिया गया। स्थानीय ऋषेश्वर घाट में उनके दोनों बेटों ने चित्ता को मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार में निगम के अधिकारी, चंपावत जिले की सभी चारों एजेंसियों के कार्मिक सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

प्रबंधक दयाल सिंह रावत। (फाइल फोटो)

55 वर्षीय रावत का कल 5 अप्रैल को अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने से असामयिक निधन हो गया। ऋषिकेश के रहने वाले प्रबंधक रावत चंपावत में अपनी पत्नी के साथ रह रहे थे। उनके दोनों बेटे सेवारत हैं। एकाएक हुए इस वाकये से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं शोक में आज 6 अप्रैल को चंपावत जिले में गैस वितरण नहीं हुआ।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.