Friday May 15, 2026

(सौजन्य सूचना विभाग)

चंपावत। कुमाऊं मंडल विकास निगम गैस एजेंसी चम्पावत के प्रबंधक डीएस रावत का अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने से असामयिक निधन हो गया। घटना के संबंध में मृतक के साले राजेन्द्र सिंह बोरा ने जानकारी देते हुए बताया कि कल शाम रावत कार्यालय से घर लौटने के बाद सामान्य स्थिति में थे और पारिवारिक कार्यों में व्यस्त थे।

प्रबंधक डीएस रावत। (फाइल फोटो)

बताया कि शाम लगभग 6:30 बजे रावत ने फोन कर सूचित किया था कि वे जिला अस्पताल में भर्ती अपने मामाजी, जिनका पित्त की थैली का ऑपरेशन हुआ था, को डिस्चार्ज करवा रहे हैं। आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करने के बाद उन्होंने उन्हें सकुशल घर भी पहुंचा दिया था। इसके लगभग एक घंटे बाद ही अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। उन्होंने पेट में तीव्र दर्द की शिकायत करते हुए तत्काल अस्पताल ले जाने का अनुरोध किया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए परिजन उन्हें तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उनका आकस्मिक निधन हो गया।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.