Wednesday May 6, 2026

शिक्षिका रहीं रेखा उप्रेती का 74 वर्ष की उम्र में निधन

पिथौरागढ़ में पत्रकारों एवं विभिन्न संगठनों ने जताया शोक

देवभूमि टुडे

चंपावत/पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ के वरिष्ठ टीवी पत्रकार विजय वर्धन उप्रेती की मां रेखा उप्रेती का 74 वर्ष की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनके निधन पर विभिन्न संगठनों ने शोक जताया है। शिक्षिका रेखा उप्रेती GGIC से सेवानिवृत्त हुई थीं। शनिवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। आज रविवार को रामेश्वर घाट में उनका अंतिम संस्कार  किया गया। 

रेखा उप्रेती। (फाइल फोटो)

 

रेखा उप्रेती के निधन पर NUJI के जिलाध्यक्ष सुशील खत्री, संतोष आर्यन, प्रकाश पांडे, राकेश वर्मा, पर्वतीय पत्रकार संघ के भक्तदर्शन पांडे, राकेश पंत, विपिन गुप्ता, मनीष चौधरी, राजेश पंगरिया, मोहित जोशी, हिमांशु जोशी, विपिन गुप्ता, मुकेश पंत, कवींद्र जोशी आदि ने दुख जताते हुए शोक संवेदना प्रकट की है।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.