मुकेश महराना को चाय विकास सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष बनाए जाने पर चंपावत में जश्न मना
देवभूमि टुडे
चंपावत। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुकेश महराना को चाय विकास सलाहकार परिषद का उपाध्यक्ष बनाया गया है। उन्हें राज्य मंत्री का दर्जा दिया गया है। उन्हें यह जिम्मेदारी दिए जाने पर कार्यकर्ताओं में जश्न है। चंपावत मोटर स्टेशन में पटाखे फोड़ एवं आतिशबाजी कर कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया।
छात्र जीवन से राजनीति की शुरूआत करने वाले महराना व्यापक जनाधार वाले नेता माने जाते हैं। पीजी कॉलेज चंपावत के छात्रसंघ अध्यक्ष भी रह चुके हैँ। वे जिला पंचायत सदस्य और क्षेत्र पंचायत सदस्य भी थे। मुकेश महराना को दायित्वधारी बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों ने खुशी जताई है।
उत्तराखंड वन एवं पर्यावरण सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष श्याम नारायण पांडेय, वरिष्ठ नेता एडवोकेट शंकर दत्त पांडेय, पूर्व ब्लॉक प्रमुख बहादुर फर्त्याल, पूर्व प्रमुख विनीता फर्त्याल, जिला उपाध्यक्ष कैलाश अधिकारी, देवेंद्र महर, अंबादत फुलारा, सुनील पुनेठा, प्रकाश बिनवाल, पारस महर, मनोज तड़ागीसहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

मजबूत सियासी परिवार से हैं महराना का ताल्लुक:
चाय विकास सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष नामित किए गए मुकेश महराना मजबूत राजनीतिक परिवार से हैं। उनकी पत्नी निर्मला महराना जिला पंचायत सदस्य हैं एवं चंपावत की ब्लॉक प्रमुख रह चुकी हैं। उनके चाचा स्वर्गीय मदन महराना चंपावत की पहली जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुके हैं। जबकि उनकी चाची बीना महराना उत्तराखंड की मंत्री रह चुकी हैं।
© 2026. All Rights Reserved.