पिथौरागढ़ प्रभागीय शाखा के द्विवार्षिक चुनाव हुए
वन विकास निगम कर्मचारी संगठन के महेश चंद्र जोशी बने अध्यक्ष
देवभूमि टुडे
चंपावत/लोहाघाट। उत्तराखंड वन विकास निगम कर्मचारी संगठन कुमाऊं क्षेत्र की प्रभागीय शाखा पिथौरागढ़ के द्विवार्षिक चुनाव संपन्न हुए। लोहाघाट तहसील में चुनाव प्रभारी महेंद्र सिंह गैडा की देखरेख में हुए चुनाव में महेश चंद्र जोशी को सर्वसम्मति से प्रभागीय अध्यक्ष चुना गया।
कार्यकारिणी में तरुण बोरा को उपाध्यक्ष, सचिन त्रिपाठी को प्रभागीय मंत्री, धीरज सिंह बाफिला को कोषाध्यक्ष, बसंत बल्लभ पंत को संयुक्त मंत्री, बद्री दत्त पचौली को संगठन मंत्री तथा अंकित बिष्ट को प्रचार मंत्री चुना गया। अध्यक्ष महेश चंद्र जोशी ने कहा कि निगम एवं कर्मचारियों के हितों के लिए संगठन पूरी ताकत से काम करेगा। कहा कि सामूहिक प्रयासों से निगम के कर्मचारियों की लंबित मांगों को पूरा करने में सफलता मिलेगी। संगठन के पदाधिकारियों ने वन संरक्षण और कर्मचारी कल्याण के क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारी को और मजबूती प्रदान करने की अपील भी की।
© 2025. All Rights Reserved.