समाज के मार्गदर्शक हैं डॉ. आंबेडकर के सिद्धांत: DM मनीष कुमार
संविधान की प्रस्तावना का वाचन और संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई गई
चंपावत जिले में कई जगह हुए कार्यक्रम
डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण हुआ लोहाघाट में शोभा यात्रा निकाली गई
देवभूमि टुडे
चंपावत/लोहाघाट/टनकपुर। संविधान के शिल्पी भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर की जयंती जिले भर में उल्लास से मनी। लोहाघाट के डॉ. भीमराव आंबेडकर छात्रावास में आज 14 अप्रैल को 135वीं जयंती में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि DM मनीष कुमार ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब द्वारा प्रदत्त समानता, न्याय और अधिकारों के सिद्धांत आज भी समाज के मार्गदर्शक हैं। कहा कि संविधान केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि राष्ट्र की आत्मा है। जिसका पालन करना हर नागरिक का कर्तव्य है। वक्ताओं ने बाबा साहेब के जीवन, संघर्ष और उनके आदर्शों को अपनाने की जरूरत बताई।
हरीश ने संविधान की प्रस्तावना का वाचन कराया और संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई। साथ ही "त्रिरत्न शरणागति (तिसरना)" का वाचन भी किया गया। छात्रों ने DM को भीम पट्टिका एवं संविधान की पुस्तिका भेंट की। कुमाऊं लोक सांस्कृतिक कला दर्पण लोहाघाट की टीम ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। इससे पूर्व लोहाघाट में शोभा यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, समिति के अध्यक्ष शेखर गोरखा, ADM कृष्णनाथ गोस्वामी, SDM नीतू डागर, राजू गड़कोटी, सचिन जोशी, अमित कुमार, गोविंद बोहरा, दयाल कुमार, राम बहादुर, दीवान राम, रीता गहतोड़ी सहित बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद थे।





'समाज जन्म-आधारित नहीं, बल्कि मूल्य-आधारित हो'
चंपावत के आंबेडकर कालोनी में डॉ. आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया। प्रमोद टम्टा की अध्यक्षता एवं सुरेश प्रसाद के संचालन में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, विशिष्ट अतिथि एससी मोर्चा के राम पाल, योगेश वर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष कैलाश अधिकारी सहित तमाम वक्ताओं ने संविधान निर्माण, देश के विकास एवं समाज के वंचित लोगों के उत्थान में दिए गए
असाधारण योगदान के लिए बाबा साहेब के योगदान को याद किया। समिति के संरक्षक मदन राम आर्य, गिरधर राम ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में राजकुमार, विमल कुमार, हरीश राम, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य अशोक कुमार विश्वकर्मा, अनिल टम्टा, हेतराम टम्टा, नवीन राम, सूरज कुमार, दीपक कुमार, डॉ. दिनेश लोहिया, सुरेश राम, जगदीश राम आदि शामिल थे।
चंपावत BJP जिला कार्यालय में मुख्य अतिथि BJP SC मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रामपाल सिंह एवं चंपावत जिला प्रभारी ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर भारतीय संविधान के प्रमुख निर्माता, समाज सुधारक, अर्थशास्त्री, विधिवेत्ता और दलितों के मसीहा थे। उनका समूचा जीवन सामाजिक न्याय, समानता, स्वतंत्रता और भाईचारे के लिए समर्पित था। कार्यक्रम का आगाज बाबा साहेब के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित और पुष्प अर्पित कर हुआ।
बाबा साहेब के विचार मुख्य रूप से जाति व्यवस्था के खात्मे, शिक्षा, लोकतंत्र, महिलाओं के अधिकार और आर्थिक समानता पर केंद्रित थे। उन्होंने कहा था कि राजनीतिक स्वतंत्रता बिना सामाजिक स्वतंत्रता के अधूरी है। भाजपा SC मोर्चा के प्रदेश मंत्री सूरज प्रहरी ने कहा कि बाबा साहेब के विचार आज भी सामाजिक न्याय, आरक्षण, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा और संवैधानिक मूल्यों के लिए प्रेरणा देते हैं। कहा कि सामाजिक और आर्थिक समानता से ही राजनीतिक लोकतंत्र सशक्त होगा। वे चाहते थे कि समाज जन्म-आधारित नहीं, बल्कि मूल्य-आधारित हो। जहां हर व्यक्ति को समान अवसर मिले। विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी ने कहा कि बाबा साहेब समाज सुधारक
थे। अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष सूरज कुमार की अध्यक्षता और दीपक कुमार के संचालन में हुए कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय, सभासद प्रेमा चिल्कोटी, बबीता प्रहरी, नंदन तड़ागी, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश IT संयोजक योगेश गौतम, OBC मोर्चा, BJP के जिला उपाध्यक्ष कैलाश अधिकारी चंपावत मंडल अध्यक्ष सुनील पुनेठा, दीपक कुमार मंडल, विजय कुमार, विकास शाह, पुष्कर राम आर्य, रोशन लाल, बसंती देवी, मोहिनी देवी, निर्मला देवी, बबली देवी, आरती देवी, जानकी देवी, मंजू, संगीता देवी, मुन्नी देवी, पायल, नमन प्रहरी, अशोक कुमार आदि मौजूद थे।
टनकपुर में BJP नगर मंडल ने आंबेडकर पार्क में डॉ. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। सभी ने आंबेडकर के बताए गए सच्चाई के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इस मौके पर मिठाई बांटी गई। कार्यक्रम में पूर्व दर्जा मंत्री शिवराज कठायत, नारायण सिंह महर, मंडल अध्यक्ष तुलसी कुंवर, अल्पसंख्यक प्रदेश मंत्री अमजद हुसैन, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मुकेश जोशी, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष गोलू भाई, जिला मंत्री हंस जोशी, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अनीता यादव, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष बबीता गोस्वामी, युवा मोर्चा के मनीष बिष्ट, हरीश भट्ट, OBC मोर्चा मंडल अध्यक्ष कोमल गिरी, धर्मपाल आर्य, सुकुमार राय, मंडल युवा मोर्चा महामंत्री शुभम पांडेय आदि मौजूद थे।





© 2026. All Rights Reserved.