Wednesday May 6, 2026

शाहजहांपुर जिले के 30 साल के निखिल ने एकाएक तबीयत बिगड़ने के बाद दम तोड़ा

27 फरवरी से शुरू पूर्णागिरी धाम के सरकारी मेले में अब तक तबीयत बिगड़ने से 3 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी 

देवभूमि टुडे

चंपावत/पूर्णागिरी धाम। पूर्णागिरी देवी दर्शन कर लौट रहे एक श्रद्धालु की आज 30 मार्च को मौत हो गई। मृतक श्रद्धालु उत्तर प्रदेश के शाहाजहांपुर जिले का रहने वाला है। जानकारी के मुताबिक शाहाजहांपुर जिले के सराई गईया निवासी निखिल (30) पुत्र अभिषेक गुप्ता अपने साथी धीरज के साथ कल 29 मार्च को पूर्णागिरी धाम पहुंचे थे। 

निखिल। (फाइल फोटो)

आज सोमवार सुबह दोनों ने देवी दर्शन किए। पूर्णागिरी देवी दर्शन के बाद वापस भैरव मंदिर लौट रहे थे, तभी काली मंदिर से कुछ दूरी पर निखिल की एकाएक तबीयत बिगड़ गई। धाम के स्वास्थ्य कैंप में प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें टनकपुर उप जिला अस्पताल ले जाया गया, मगर अस्पताल पहुंचने से पूर्व उनकी मौत हो गई। डॉ. मोहम्मद उमर ने निखिल को मृत घोषित किया। 27 फरवरी से शुरू पूर्णागिरी धाम के  सरकारी मेले में अब तक तबीयत बिगड़ने से 3 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.