Saturday Sep 19, 2026

साइंस सेटर के मुआयने, गोरलचौड़ मैदान के प्रेक्षागृह में संवाद, गांधी चौक के पास निर्मित 100 फीट ऊंचे तिरंगा स्तंभ के लोकार्पण सहित कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे

देवभूमि टुडे

चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल 31 मार्च को चंपावत का एक दिवसीय दौरा करेंगे। यद्यपि दौरे का कार्यक्रम आधिकारिक रूप से जारी नहीं हुआ है, लेकिन संभावित कार्यक्रम के मद्देनजर BJP तैयारी में जुट गई है। 

BJP जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत ने बताया कि मुख्यमंत्री के दौरे की तैयारियों को लेकर आज 30 मार्च को 11 बजे से पार्टी कार्यालय में बैठक होगी। मुख्यमंत्री कल 31 मार्च को कई विकास कार्यों का शिलान्यास- लोकार्पण करेंगे। CM धामी के निर्माणाधीन साइंस सेटर के मुआयने, गोरलचौड़ मैदान के प्रेक्षागृह में संवाद, गांधी चौक के पास निर्मित 100 फीट ऊंचे तिरंगा स्तंभ के लोकार्पण सहित कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेने की संभावना है।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.