Tuesday Jun 9, 2026

पाटी क्षेत्र से बरामद हुई अवैध देशी शराब

देवभूमि टुडे

चंपावत। थाना पाटी पुलिस ने खेतीखान रोड फटकशीला गेट के पास से एक व्यक्ति के पास से अवैध रूप से देशी शराब के 48 पव्वे बरामद हुए हैं।

29 मार्च को हुई कार्रवाई में पुलिस ने चेकिंग के दौरान आरोपी नवीन सिंह (30) निवासी ग्राम बलवाकोट, हाल निवासी पाटी बाजार के कब्जे से 48 पव्वे अवैध देशी शराब के बरामद किए। 

आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज करने के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में पाटी थाने के उप निरीक्षक अनंतराम राणा, हेड कांस्टेबल दीवानी राम और कांस्टेबल देवेंद्र कुमार शामिल थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.