Wednesday Feb 4, 2026

बनबसा मिलेट्री स्टेशन में 11 दिन तक होगी भर्ती रैली 
निष्पक्ष परीक्षा के अलावा अन्य व्यवस्थाओं को लेकर 20 नवंबर को होगी तैयारी बैठक 
देवभूमि टुडे 
चंपावत/बनबसा। फौज में जाने के इच्छुक युवाओं के लिए अच्छी खबर है। चंपावत जिले में 30 नवंबर से 11 दिनी भर्ती रैली होगी। जिले के प्रवेशद्वार बनबसा के मिलेट्री स्टेशन में ये रैली 30 नवंबर से शुरू होकर
10 दिसंबर तक चलेगी। सेना भर्ती रैली के निष्पक्ष आयोजन और विभिन्न व्यवस्थाओं की तैयारियां में जुट गया है। 

तैयारी बैठक कलक्ट्रेट में ADM कृष्णनाथ गोस्वामी की अध्यक्षता में 20 नवंबर को होगी। भर्ती रैली के दौरान कानून व्यवस्था, चिकित्सा सुविधा, आवागमन, सुरक्षा और अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं को पुख्ता करने को लेकर सभी जरूरी उपाय किए जाएंगे।
 




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.