Sunday May 31, 2026

चंपावत जिले सहित पूरे प्रदेश में आज 28 मार्च को रात्रि 8:30 बजे से 9:30 बजे तक बंद रहेंगी गैर जरूरी लाइटें

देवभूमि टुडे

चंपावत। प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण एवं भावी पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चंपावत जिले सहित पूरे प्रदेश में आज 28 मार्च को ‘अर्थ आवर’ मनाया जाएगा। इस दौरान रात्रि 8:30 बजे से 9:30 बजे तक नागरिकों से एक घंटे के लिए गैर जरूरी लाइटों एवं विद्युत उपकरणों को बंद रखने की अपील की गई है।

DM मनीष कुमार ने जिले के नागरिकों से इस अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए ऊर्जा संरक्षण एवं पर्यावरण सुरक्षा की दिशा में योगदान देने का आह्वान किया है। कहा कि ‘अर्थ आवर’ केवल एक घंटे का प्रतीकात्मक कार्यक्रम नहीं, बल्कि पर्यावरण के प्रति हमारी सामूहिक जिम्मेदारी का संदेश है। DM ने सभी विभागों को निर्देश दिए हैं कि वे इस अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करें और अपने-अपने स्तर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जागरूक करते हुए निर्धारित समय पर ‘अर्थ आवर’ का अनुपालन सुनिश्चित कराएं।

DM मनीष कुमार।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.