



जारी कार्यक्रम के मुताबिक 13 नवंबर और 14 नवंबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक नाम निर्देशन पत्र जमा किए जा सकेंगे। 15 नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 16 नवंबर को नाम वापसी और चुनाव निशानों का आवंटन होगा। 20 नवंबर को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। मतगणना 22 नवंबर को सुबह 8 बजे से होगी। चंपावत जिले में 312 ग्राम पंचायतों में से महज 49 का ही अब तक गठन हो सका है।
© 2026. All Rights Reserved.