महिलाओं ने टनकपुर के CM कैंप कार्यालय के जरिए मुख्यमंत्री तक पहुंचाई फरियाद
नाले का निर्माण दूसरी जगह से कराने का आग्रह किया
DM मनीष कुमार ने गरीब परिवारों के आशियान को नुकसान नहीं पहुंचाने का भरोसा दिलाया
देवभूमि टुडे
चंपावत/टनकपुर। टनकपुर पूर्णागिरि मार्ग से लगे वन विकास निगम के डिपो नंबर-3 के पास किए जा रहे नाला निर्माण कार्य से नायकगोठ ग्राम पंचायत के बोरागोठ गांव में नाले किनारे रह रहे करीब 130 गरीब परिवारों के आवासीय घरों पर संकट हो गया है। इन परिवारों का कहना है कि नाला निर्माण से उनके घरों को हटाना पड़ेगा, जिससे वे बेघर हो जाएंगे। इस संबंध में आज 5 अक्टूबर को ओम महिला क्लस्टर समूह महिलाओं ने टनकपुर के मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में इस मामले को उठाया। उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंप नाले की जद में आ रहे 130 घरों को नहीं हटाने की गुहार लगाई। महिलाओं ने मांग की कि नाले का निर्माण दूसरी जगह से किया जाए, ताकि गरीबों के घर बच जाएं।

कैंप कार्यालय के प्रतिनिधि राजपाल चौहान ने DM मनीष कुमार से महिलाओं की फोन पर वार्ता कराई। महिलाओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि वे स्वयं स्थलीय निरीक्षण कर समाधान का प्रयास करेंगे। कहा कि प्रयास किया जाएगा कि किसी भी गरीब परिवार के आशियान को किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं पहुंचाया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में सीमा देवी, कौशल्या देवी, रीता देवी, मंजू देवी, रीतू गड़कोटी, ममता देवी, गीता जोशी, चंद्रकला, गंगा देवी, रेनू बोहरा अनीता, विनीता, ललित कापड़ी, जानकी देवी, मंजू मिश्रा, दीपा देवी, भावना भट्ट, कविता भट्ट, कमला महर, कल्पना देवी आदि शामिल थे।
© 2026. All Rights Reserved.