चंपावत जिले में 13 डॉक्टर आएंगे 12 डॉक्टर जाएंगे
अकेले रेडियोलॉजिस्ट का हल्द्वानी स्थानांतरण, दूसरे रेडियोलॉजिस्ट 2025 से नैनीताल संबद्ध
स्थानांतरण आदेश के बाद चंपावत में एक-एक पद के सापेक्ष नेत्र सर्जन और पैथॉलाजिस्ट के दो-दो डॉक्टर हो जाएंगे
टनकपुर उप जिला अस्पताल में भी मिलेगा महिलाओं को बेहतर इलाज
देवभूमि टुडे
चंपावत/देहरादून। चंपावत जिले के 27 चिकित्साधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। 13 डॉक्टर चंपावत जिले में आए हैं। जबकि 12 डॉक्टर चंपावत से अन्य जिलों में भेजे गए हैं। वहीं 2 डॉक्टरों को चंपावत जिले के अंतर्गत एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल स्थानांतरित किया गया है। स्थानांतरण आदेश की ये सूची शासन ने 29 जून को जारी की है।
स्थानांतरण आदेश के मुताबिक चंपावत जिला अस्पताल में अब एक भी रेडियोलॉजिस्ट नहीं रह जाएगा। चंपावत के एक रेडियोलॉजिस्ट डॉ. गौरव जोशी वर्ष 2025 से नैनीताल संबद्ध हैं। इस कारण अगर संबद्धीकरण निरस्त नहीं होता, तो चंपावत जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड और सीटी स्कैन के परीक्षण पर असर पड़ेगा। एक दशक से अधिक समय से चंपावत में सेवारत रेडियोलॉजिस्ट डॉ. प्रदीप सिंह बिष्ट का हल्द्वानी स्थानांतरण किया गया है।
ये डॉक्टर चंपावत से दूसरे जिले स्थानांतरित हुए:
1.चंपावत जिला अस्पताल के सर्जन डॉ. हिमांशु पांडेय को भवाली नैनीताल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवाली।
2.चंपावत जिला अस्पताल के निश्चेतक डॉ. वैंकटेश द्विवेदी को जिला अस्पताल नैनीताल।
3.चंपावत जिला अस्पताल के रेडियोलॉजिस्ट डॉ. प्रदीप सिंह बिष्ट को हल्द्वानी महिला अस्पताल।
4.टनकपुर उप जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. जितेंद्र जोशी को स्वास्थ्य महानिदेशालय देहरादून।
5.टनकपुर उप जिला अस्पताल की डॉ. देवांशी आर्या को सीएचसी नानकमत्ता ऊधमसिंह नगर।
6.चंपावत जिला अस्पताल की चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. कर्णिका पंत को सीएमओ नैनीताल के अधीन।
7.लोहाघाट उप जिला अस्पताल की डॉ. कीर्तिका सती को सीएचसी जसपुर ऊधमसिंह नगर।
8.लोहाघाट उप जिला अस्पताल की नेत्र सर्जन डॉ. दीप्ति जोशी को रुद्रपुर जिला अस्पताल।
9.टनकपुर उप जिला अस्पताल की सर्जन डॉ. प्रभा जोशी को पिथौरागढ़ जिला अस्पताल।
10.चौमाली पीएचसी के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. जितेंद्र जोशी को स्वास्थ्य महानिदेशालय देहरादून।
11.वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ. इंद्रजीत पांडेय को स्वास्थ्य महानिदेशालय देहरादून।
12.लोहाघाट उप जिला अस्पताल के डॉ. मंजीत सिंह को गदरपुर ऊधमसिंह नगर सीएचसी।
ये डॉक्टर चंपावत आए:
1.गायनाकोलॉजिस्ट डॉ. नम्रता पांडेय: रुद्रपुर से चंपावत जिला अस्पताल।
2.गायनाकोलॉजिस्ट डॉ. बबीता जोशी को चंपावत जिला अस्पताल।
3.बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. संजीव कुमार गोस्वामी: रुद्रपुर से चंपावत जिला अस्पताल।
4.नेत्रसर्जन डॉ. विजय जोशी: बेस अस्पताल हल्द्वानी से चंपावत जिला अस्पताल।
5.पैथोलॉजिस्ट डॉ. ममता पांगती: नैनीताल जिला अस्पताल से चंपावत जिला अस्पताल।
6.वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ. तनुजा सिन्हा: जिला अस्पताल रुद्रपुर से सीएमओ कार्यालय चंपावत।
7.वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ. सतवंत कौर: रुद्रपुर जिला अस्पताल से टनकपुर उप जिला अस्पताल।
8.डॉ. विजय कुमार गुप्ता: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटाबाग नैनीताल से टनकपुर उप जिला अस्पताल के ICU।
9.गायनाकोलॉजिस्ट डॉ.निशा रानी को टनकपुर उप जिला अस्पताल।
10.बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सुधीर कन्याल को टनकपुर उप जिला अस्पताल।
11.निश्चेतक डॉ. यदुराज भट्ट को ऊधमसिंह नगर से टनकपुर उप जिला अस्पताल।
12.वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ. ममता सिंह को खटीमा उप जिला अस्पताल से टनकपुर उप जिला अस्पताल।
13.डॉ. अतुल कुमार सिंह: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बदियाकोट बागेश्वर से बाराकोट पीएचसी।
चंपावत जिले के अंतर्गत एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल स्थानांतरित डॉक्टर:
1.डॉ. सोनाली मंडल: लोहाघाट उप जिला अस्पताल से चंपावत जिला अस्पताल।
2.चल्थी की डॉ. लक्ष्मी सिंह को टनकपुर उप जिला अस्पताल।
© 2026. All Rights Reserved.