Saturday Sep 19, 2026

उत्तर प्रदेश के एटा जिले की मालती देवी परिवार के साथ दर्शन करने आई थी

देवी मां के दर्शन के बाद काली मंदिर के पास हुई मौत

देवभूमि टुडे

चंपावत/पूर्णागिरी धाम। मां पूर्णागिरी देवी दर्शन के लिए आई उत्तर प्रदेश की एक महिला श्रद्धालु की एकाएक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। परिजनों के आग्रह पर पोस्ट्माटम के बगैर महिला का शव परिजन को सौंप दिया गया।

 

एटा जिले के अलीगंज मानपुर गांव की मालती देवी (53) पत्नी उपेंद्र सिंह परिवार के 10 सदस्यों के साथ मां के दर्शन के लिए आई थी। बेटे रवि के मुताबिक शनिवार सुबह तड़के 4  बजे परिवार के सभी लोगों ने देवी मां के दर्शन किए। नीचे उतरते वक्त रास्ते में काली मंदिर के समीप मालती देवी की हालत बिगड़ गई। उन्हें नजदीकी स्वास्थ्य कैंप काली मंदिर में लाया गया, जहां जांच डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

परिजनों के मुताबिक मालती देवी को रक्तचाप संबंधी दिक्कत थी। डॉ. नौनिहाल सिंह ने बताया कि महिला के परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव साथ ले गए।  27 फरवरी से शुरू सरकारी मेले में करीब 3 सप्ताह में मेला क्षेत्र में तीसरी मौत है।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.