Wednesday Dec 17, 2025

SSB की पंचम वाहिनी के कर्मियों ने भी लिया हिस्सा 

देवभूमि टुडे 

चंपावत। उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती समारोह में नगरपालिका ने विशेष सफाई अभियान चलाया। MES कैंप गेट तक हुए इस सफाई अभियान में SSB की पंचम वाहिनी के कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम के दिशा-निर्देशन में SSB जवानों ने भी सहयोग किया। 

चंपावत नगर पालिका परिषद द्वारा विशेष स्वच्छता अभियान कार्यक्रम का आयोजन गणपति होटल से MES कैंप गेट तक किया गया। अभियान में नगर पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय, सभासद प्रेमा चिल्कोटी के अलावा पालिका कर्मी,    सामाजिक कार्यकर्त्ता, SSB के जवानों ने हाथ बंटाया। अधिशासी अधिकारी भरत त्रिपाठी का कहना है कि ऐसे अभियान से जाम लोग भी स्वच्छता के प्रति जागरुक होते हैं।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2025. All Rights Reserved.