Tuesday Jul 21, 2026

टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर चल्थी पुल के पास की घटना

देवभूमि टुडे

चंपावत। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर चल्थी पुल के पास एक कार सवार को स्टंटबाजी करना महंगा पड़ा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ MV एक्ट में कार्रवाई की है।

पुलिस मीडिया ग्रुप से मिली जानकारी के मुताबिक कल 15 मार्च को चलती कार संख्या (UK03B/7717) पर एक युवक कार की छत और बोनट पर बैठकर स्टंटबाजी करते हुए रील बना रहा था। यह करतूत न केवल जोखिमपूर्ण व खतरनाक थी, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य वाहन लोगों के लिए भी मुसीबत पैदा कर सकती थी। मामले का संज्ञान लेते हुए यातायात पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपित युवक के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत चालानी कार्रवाई की।

पुलिस ने कार या बाइक पर ऐसी स्टंटबाजी और खतरनाक हरकत से बचने की सलाह दी है। कहा कि ये न केवल नियमों का उल्लंघन है, बल्कि जान जोखिम में डालने वाला भी है। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी गई है।

 

नशे में कार चलाई....कार सीज

वहीं एक अन्य कार्रवाई में लोहाघाट पुलिस ने कल 15 मार्च को शराब के नशे में वाहन चलाने पर कार चालक रविशंकर मुरारी निवासी खेतीखान तिराहा लोहाघाट को गिरफ्तार किया है। साथ ही UK03TA0152 मैक्स बुलेरो को सीज भी किया गया है। कारवाई करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक हेमंत कठैत, हेड कांस्टेबल सुनील कुमार और कांस्टेबल अशोक कुमार शामिल थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.