Tuesday Nov 11, 2025
10-Nov-2025

टनकपुर पावर स्टेशन NHPC में निबंध में दीपक, वाद-विवाद में विश्व प्रताप और कविता पाठ में मानसी बने विजेता 

देवभूमि टुडे 

चंपावत/बनबसा। टनकपुर पावर स्टेशन NHPC में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का पुरस्कार वितरण एवं रंगारंग कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया है। पावर स्टेशन प्रमुख ऋषि रंजन आर्य ने कार्यक्रम का समापन किया उन्होंने अधिकारियों-कर्मचारियों से सतर्क और जागरूक होकर कार्य करने का आह्वान किया। इस अवधि में पावर स्टेशन के अधिकारियों, कर्मचारियों और केंद्रीय विद्यालय के छात्रों की विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। विजयी प्रतिभागियों को पावर स्टेशन प्रमुख ऋषि रंजन आर्य ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। 

 

निबंध प्रतियोगिता में दीपक टम्टा, अंजू नागवंशी, भगवती, वाद-विवाद में विश्व प्रताप सिंह, राहुल नागेश, नीरज कुमार, कविता पाठ प्रतियोगिता में मानसी रावत, राजेश कुमार, सौरभ नामदेव और प्रश्नोत्तरी में विजय कुमार, पलक पांडे, लाखन सिंह क्रमश: प्रथम तीन स्थान पर रहे।                       केंद्रीय विद्यालय के कक्षा छह से आठवीं तक के छात्रों के लिए आयोजित कविता पाठ प्रतियोगिता में अमृता रावत, अनय कुमार लकी, बृजेश पांडेय, कक्षा नौ से 12वीं तक के छात्रों के लिए कविता पाठ प्रतियोगिता में हया फातिमा, सूर्यांश सिंह, अरनव उपाध्याय, महिला कर्मचारियों के लिए आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में अंजू नागवंशी, अमित राजपूत, श्वेता टम्टा, अधिकारी-कर्मचारियों के बच्चों की  चित्रकला प्रतियोगिता में अपूर्व सिंह, शिवी शर्मा, अतुल्या क्रमश: पहले तीन स्थान पर रहे। 

निर्णायक मंडल में नागेंद्र चतुर्वेदी, श्वेता सिंह और अरविंद हनुमान रहे l इस मौके पर टनकपुर पावर पावर स्टेशन की प्रथम महिला रीना आर्य, महा प्रबंधक जावेद अंसारी, CISF के असिस्टेंट कमांडेंट राजेश कुमार, केंद्रीय विद्यालय NHPC के प्राचार्य राजेश वत्स समेत पावर स्टेशन के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे l



Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2025. All Rights Reserved.