Friday Feb 20, 2026

SSB ने धनुषपुल की सीमा चौकी बंगाली बस्ती सीमा स्तम्भ के पास बरामद किए 118 नशीले इंजेक्शन

देवभूमि टुडे

चंपावत/बनबसा। सीमा पर नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत SSB ने कल देर रात्रि में समवाय धनुषपुल की सीमा चौकी बंगाली बस्ती सीमा स्तम्भ 804 के समीप चेकिंग के दौरान 1 व्यक्ति से 118 नशीले एवं प्रतिबंधित इंजेक्शन का खेप बरामद हुई।

 

पूछताछ मे आरोपी घनश्याम निवासी कंचनपुर, जिला महेंद्र नगर, नेपाल ने बताया कि मादक पदार्थ भारत से नेपाल तस्करी कर ले जा रहा था। SSB ने आरोपी को पुलिस सुपुर्द कर दिया गया है। अभियान में SSB की 57वीं वाहिनी के सहायक कमांडेंट जशोबंता सेनापति, सहयक उप-निरीक्षक अरुण, मुख्य आरक्षी सोहन लाल एवं आरक्षी मोहित, अशोक, अभिषेक शामिल थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.