विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कालेज में मातृ सम्मेलन
विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया
देवभूमि टुडे
चंपावत। विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कालेज में सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम के तहत मातृ सम्मेलन हुआ। 'कुटुम्ब प्रबोधन एवं पर्यावरण के संबंध' में भारतीय दृष्टि विषय पर मुख्य वक्ता डॉ. लता ने विचार रखे।
इसके अलावा 'भारत के विकास में महिलाओं की भूमिका' विषय पर विचार गोष्ठी में वक्ताओं का कहना था कि देश के विकास में महिलाओं की भूमिका बेहद अहम है। आज हर क्षेत्र में महिलाएं पुरूषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया गया।

गोष्ठी में महिलाओं का कहना था कि आज राजनीति, परिवार, कला, विज्ञान, अंतरिक्ष, अनुसंधान, खेलकूद, साहित्य, पशुपालन, दुग्ध उत्पादन, सशस्त्र सेना बलों सहित सभी क्षेत्रों में महिलाओं की बराबर की मौजूदगी है। वक्ताओं ने महिलाओं की ऊर्जा को देश के सकारात्मक कार्यो के लिए लगाने पर जोर दिया।
शिक्षिका योगिता की अध्यक्षता में हुए सम्मेलन में पर्यावरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर सरिता गिरि, संयुक्त परिवार में रह रही मंजू साह और आशा खर्कवाल के साथ ही शहीद राहुल रैंसवाल की मां हरू देवी को सम्मानित किया गया। किरन तड़ागी के निर्देशन और स्नेहलता के संचालन में हुए कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद थे। इस मौके पर प्रधानाचार्य एसबी जोशी सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद था।



© 2025. All Rights Reserved.