Saturday May 30, 2026

विकास में भागीदार बन रही महिलाएं: कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम

देवभूमि टुडे

चंपावत। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आज 8 मार्च को SSB की पंचम वाहिनी मुख्यालय में कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम के दिशा-निर्देश में  संदीक्षा परिवार के लिए योगाभ्यास सत्र का आयोजन किया गया। योग की खूबियां बताते हुए मानसिक एवं शारीरिक सेहत के लिए जरूरी बताया गया।

SSB परिसर में योग।

संकल्प फांउडेशन की सरिता गिरी ने नारी सशक्तिकरण, पोषण एवं स्वास्थ्य विषय पर विचार रखे। इस दौरान खेल प्रतियोगिता भी हुई। कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम ने सभी को महिला दिवस की बधाई देते हुए कहा कि समाज की तरक्की और राष्ट्र का विकास महिलाओं की सक्रिय भागीदारी की बदौलत ही संभव हो रहा है। इस अवसर पर दीप्ति बरनवाल, अर्पिता जगदीश बुडिहल, शिल्पा, निरीक्षक पूनम देवी, दीपक बोरा सहित तमाम अधिकारी व जवान मौजूद थे।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.