Tuesday May 12, 2026

पूर्णागिरी मंदिर में मुंडन के नाम पर अंधेरगर्दी मचाने का उचौलीगोठ के पूर्व प्रधान ने लगाया आरोप

DM सहित कई अधिकारियों को भेजा ज्ञापन

देवभूमि टुडे

चंपावत/पूर्णागिरी धाम। मां पूर्णागिरी धाम में बाल मुंडन में लूट हो रही है। निर्धारित राशि से दोगुने रुपये वसूले जा रहे हैं। ये आरोप ऊचौलीगोठ के पूर्व ग्राम प्रधान ने लगाए हैं। उन्होंने DM, SP, मेला आयोजक संस्था जिला पंचायत के अध्यक्ष और AMA को ज्ञापन भेज ओवररेटिंग को रोके जाने की मांग की है।

 

पूर्व ग्राम प्रधान सुरेश महर का आरोप है कि पूर्णागिरी क्षेत्र में मुंडन के लिए प्रशासन द्वारा तय 151 रुपये के मुंडन शुल्क के बजाय 302 रुपये वसूले जा रहे है। इससे श्रद्धालुओं की न केवल जेब कट रही है, बल्कि उनकी आस्था से भी खिलवाड़ किया जा रहा है। पूर्व प्रधान ने करवाई करने के अलावा मुंडन स्थल पर निगरानी के लिए CCTV कैमरे लगवाने और मुंडन दर का लाउड स्पीकर से प्रचार करने का आग्रह किया है, ताकि श्रद्धालुओं को ठगने से बचाया जा सके। वहीं मुंडन ठेकदार से संपर्क नहीं  होने से उनका पक्ष नहीं मिल सका है।

देवी धाम या किसी तीर्थ स्थल पर बच्चे का मुंडन कराना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे शिशु को देवी मां का आशीर्वाद मिलता है। बुद्धि प्रखर होती है, बच्चा स्वास्थ्य व दीर्घायु होता है।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.