Saturday Sep 19, 2026

सीमा क्षेत्र में चहलपहल बढ़ी, कारोबार भी शुरू, पूर्णागिरी श्रद्धालु भी कर सकेंगे सिद्धबाबा के दर्शन

देवभूमि टुडे

चंपावत/बनबसा/टनकपुर। 5 मार्च को नेपाल में प्रतिनिधि सभा की 275 सीटों के चुनावों के चलते बंद भारत-नेपाल सीमा पर आज 6 मार्च की सुबह से आवाजाही शुरू हो गई है। भारत-नेपाल सीमा 3 मार्च की मध्य रात्रि से सील थी। अलबत्ता 5 मार्च की मध्य रात्रि से सीमा खोल दी गई है।

नेपाल सीमा पर स्थित टनकपुर बैराज से आवाजाही करते लोग।

सीमा सील होने की वजह से कारोबार और अन्य गतिविधियां बंद थी। यहां तक कि तीर्थ यात्री नेपाल के ब्रहमदेव मंडी के सिद्ध बाबा धाम के दर्शन भी नहीं कर पा रहे थे। अलबत्ता सीमा खुलने से सीमावर्ती क्षेत्रों में चहलपहल बढ़ गई है। वहीं कारोबारी गतिविधियां भी शुरू हो गई है। पूर्णागिरी धाम आने वाले श्रद्धालु नेपाल के ब्रह्मदेव धाम स्थित सिद्धबाबा के दर्शन कर रहे हैं।






Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.