Friday May 15, 2026

हिमवत्स द्वारा आयोजित गोष्ठी में 60 महिलाओं को नि:शुल्क सेनेटरी पेड वितरित किए गए

देवभूमि टुडे

चंपावत। हिमवत्स (हिमालय वाटर सर्विस तथा विकास एवं पर्यावरण संरक्षण समिति) की ओर से चौकी गांव में महिला जागरुकता के अंतर्गत  मासिक धर्म- स्वच्छता एवं सेनेटरी पैड उपयोग कार्यक्रम गोष्ठी हुई। कार्यक्रम में मुख्य संदर्भदाता राजकीय नर्सिंग कॉलेज की प्रवक्ता दिव्या चौहान ने उपयोगी जानकारी दी।भावना उपाध्याय की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में डॉ. बीसी जोशी ने गोष्ठी की अवधारणा की जानकारी दी। 

गोष्ठी में जागरूक करते विशेषज्ञ।

सविता पांडेय ने मासिक धर्म- स्वच्छता के विषय में जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में 60 महिलाओं को नि:शुल्क सेनेटरी पेड वितरित किए गए। नीरज जोशी, राजेंद्र सिंह सामंत तथा जीवन कुमार अतिथि के रूप में मौजूद थे। गोष्ठी में आशा कार्यकर्त नीमा देवी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उमा त्रिपाठी, ममता महर, शिवि कौशिक, पार्वती शाह, जानकी आदि मौजूद थे। प्रकाश पुनेठा, पंकज बोहरा, प्रतिभा सामंत आदि ने सहयोग किया।




Share on Facebook Share on WhatsApp

© 2026. All Rights Reserved.